Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
FIFA world cup 2022 का LOGO जारी, मिलती है खास प्रेरणा - Sabguru News
होम Breaking FIFA world cup 2022 का LOGO जारी, मिलती है खास प्रेरणा

FIFA world cup 2022 का LOGO जारी, मिलती है खास प्रेरणा

0
FIFA world cup 2022 का LOGO जारी, मिलती है खास प्रेरणा
fifa world cup 2022-qatar-logo-unveiled
fifa world cup 2022-qatar-logo-unveiled
fifa world cup 2022-qatar-logo-unveiled

स्पोर्ट्स डेस्क FIFA world cup 2022 का लोगो जारी हो गया है। इस बार फीफा वर्ल्ड कप कतर में होने जा रहा है। लोगो को बेहद ही खास तरह से डिजाइन किया गया है और इससे प्रेरणा भी मिलती है। लोगो में कतर के राष्ट्रीय ध्वज के रंग का इस्तेमाल किया गया है। लोगो के बैकग्राउंड को मरून रंग का रखा गया। फीफा ने कहा कि लोगो के डिजाइन की प्रेरणा कतर के पारंपरिक ऊनी शॉल से ली गई।

अधिकारिक लोगो का अनावरण बुधवार स्थानीय समयानुसार रात 8:22 बजे (17:22 GMT) पर हुआ। देश की कई प्रतिष्ठित इमारतों में हजारों लोगों ने एक ही समय पर जारी किये गये लोगो को देखा। यह लोगो अल-जुबेरह किला, बुर्ज दोहा, सूक वक्फ और कटारा सांस्कृतिक एम्फीथिएटर जैसे स्थानों पर प्रदर्शित किया गया। इसी तरह दुनिया के 24 अन्य शहरों में लोगो का अनावरण किया गया जैसे – मुंबई, लंदन, मैक्सिको सिटी, जोहान्सबर्ग, सियोल और पेरिस शामिल है।

टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी
FIFA world Cup 2022 में 32 टीमें हिस्सा लेगी। यह टूर्नामेंट 21 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब यह सर्दियों में खेला जाएगा। इससे पहले सभी वर्ल्ड कप गर्मियों में हुए। खास बात यह भी है कि टूर्नामेंट पहली बार अरब देशों में होगा।