Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोरोना से जंग : सेवाभारती महिला मंडलों की सदस्य भी बढ-चढकर कर रहीं सेवाकार्य - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur कोरोना से जंग : सेवाभारती महिला मंडलों की सदस्य भी बढ-चढकर कर रहीं सेवाकार्य

कोरोना से जंग : सेवाभारती महिला मंडलों की सदस्य भी बढ-चढकर कर रहीं सेवाकार्य

0
कोरोना से जंग : सेवाभारती महिला मंडलों की सदस्य भी बढ-चढकर कर रहीं सेवाकार्य

जयपुर। सेवाभारती के महिला मंडल कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे प्रदेश में आवश्यक स्थान व उचित तरीके से अभावग्रस्त वर्ग की सततरूप से सहायता में जुटे हैं। जनजागरूकता, भोजन वितरण जैसे कार्य सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखते हुए प्रमुखता से किए जा रहे हैं।

सेवा भारती राजस्थान के महिला मंडल क्षेत्र प्रमुख अनिल शुक्ला ने बताया कि जयपुर, चितौड, सवाईमाधोपुर, पाली, धौलपुर, भिवाडी, बहरोड आदि स्थानों पर महिला कार्यकर्ता लॉकडाउन के दौरान अपने स्तर पर स्थानीय जरूरतमंदों को भोजन, खाद्य सामग्री आदि वितरण कर राहत पहुंचाने में जुटी हैं।

सेवा बस्तियों में वंचितों को पर्याप्त राशन सामग्री उपलब्ध कराना तो कही मास्क तैयार कर असमर्थ लोगों के बीच वितरण। राह चलते पथिकों को भोजन का आग्रह तो कहीं प्रशासन के साथ सहयोगी बनकर अपेक्षित सेवा कार्य को पूर्णता प्रदान करना। घर परिवार में रहकर यज्ञ हवन के जरिए पर्यावरण शुद्धि जैसे सकारात्मक प्रयास जारी हैं।

सेवाभारती मंडल चितौडप्रांत की संयोजिका डॉ रजनी बघेल ने व्यक्तिगत स्तर पर 50 जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था की। सवाईमाधोपुर की संयोजक सुनीता बसवाल के नेमृत्व में 23 मार्च से निरंतर सेवा बस्तियों में पहुंचकर राशन सामग्री वितरित की जा रही है। पाली में सेवा भारती महिला मंडल की सहसंयो​जिका शालू मेहता ने सेवाबस्ती में राशन सामग्री मुहैया कराई।

सेवाभारती महिला मंडल जयपुर महानगर की संयोजिका संजना अग्रवाल ने सेवाभारती व आर्य समाज राजा पार्क की ओर से भोजन वितरण में सहयोग किया तथा टीला नंबर 2 निवासी महिलाओं व बच्चों को भोजन कराया। सभी कोरोना वायरस से बचाव के लिए तय दिशा निर्देशों की जानकारी दी।

सेवाभारती महिला मंडल बालाजी नगर में जयपुर प्रांत संयोजिका कृष्णा सैनी के नेतृत्व में समस्त मानव जाति के कल्याण एवं वातावरण शुद्धि के लिए सहपरिवार यज्ञ हवन किया। स्वर्णलता दाधीच के नेतृत्व में जरूरतमंदों को पहुंचाए जाने वाले भोजन के पैकेट तैयार करने में महिला टोली महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

आरएसएस की अन्नपूर्णा रसोई हर रोज भर रही है हजारों का पेट