Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Fight polls on your fake promises : Delhi girl Priyanka Gandhi challenges pm modi-प्रियंका गांधी की मोदी को चुनौती : नोटबंदी, जीएसटी पर लड़िए चुनाव - Sabguru News
होम Delhi प्रियंका गांधी की मोदी को चुनौती : नोटबंदी, जीएसटी पर लड़िए चुनाव

प्रियंका गांधी की मोदी को चुनौती : नोटबंदी, जीएसटी पर लड़िए चुनाव

0
प्रियंका गांधी की मोदी को चुनौती : नोटबंदी, जीएसटी पर लड़िए चुनाव
Fight polls on your fake promises : Delhi girl Priyanka Gandhi challenges pm modi
Fight polls on your fake promises : Delhi girl Priyanka Gandhi challenges pm modi

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर लड़ने की चुनौती दी है।

वाड्रा ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के सीलमपुर इलाके में कांग्रेस उम्मीदवार एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पक्ष में रोड-शो करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि एक दिल्ली की लड़की आपको चुनौती दे रही है, चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन झूठे वादों पर लड़िए जो आपने पूरे देश के नौजवानों से किए, उन्हें जो धोखा दिया, उन पर लड़िए।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह वाड्रा के पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर एक’ कहा था और कांग्रेस को चुनौती दी थी कि वह अगले दो चरण के चुनाव स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर लड़कर दिखाए।

वाड्रा ने अपने रोड-शो के बाद कहा कि वह दिल्ली की लड़की हैं। यहीं पली-बढ़ी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि मेरे हर दु:ख दर्द, हर सुख-दु:ख में आप शामिल रहे हैं। कांग्रेस का एक-एक नेता समझता है कि आपने हमें बनाया है। यह बात भूलने की आदत भाजपा वालों में है, यह अहंकार उनमें है।

उन्होंने हर बात के लिए कांग्रेस की पिछली सरकारों के काम को दोष देने की मोदी सरकार की आदत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी स्थिति उस छात्र की तरह है जो बिना होमवर्क किए स्कूल आ जाते हैं और जब शिक्षक पूछते हैं तो कहते हैं कि क्या करूं नेहरू जी ने मेरा पर्चा लेकर छुपा दिया। मैं क्या करूं इंदिरा जी ने मेरे होमवर्क की कागज की कश्ती बना दी और कहीं पानी में डुबो दी।