Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
एफआईएच हॉकी प्रो लीग : अर्जेंटीना को हराकर तालिका में शीर्ष पर लौटा भारत - Sabguru News
होम Breaking एफआईएच हॉकी प्रो लीग : अर्जेंटीना को हराकर तालिका में शीर्ष पर लौटा भारत

एफआईएच हॉकी प्रो लीग : अर्जेंटीना को हराकर तालिका में शीर्ष पर लौटा भारत

0
एफआईएच हॉकी प्रो लीग : अर्जेंटीना को हराकर तालिका में शीर्ष पर लौटा भारत

आइंडहोवन। मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां चल रही एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 में अर्जेंटीना के खिलाफ 3-0 से जीत के साथ वापसी की।

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (33वां मिनट), अमित रोहिदास (39वां मिनट) और अभिषेक (59वां मिनट) ने एक-एक गोल से जीत में योगदान दिया, जबकि गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण पाठक ने कई मौकों पर शानदार बचाव करके अर्जेंटीना को खाता नहीं खोलने दिया।

इस जीत ने भारत को 14 मैचों में 27 अंकों के साथ प्रो लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। ग्रेट ब्रिटेन 12 मैचों में 26 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत का अगला मुकाबला शनिवार को मेज़बान नीदरलैंड से होगा।