Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मराठी और हिंदी फिल्म निर्देशक चंद्रकांत जोशी का निधन - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood मराठी और हिंदी फिल्म निर्देशक चंद्रकांत जोशी का निधन

मराठी और हिंदी फिल्म निर्देशक चंद्रकांत जोशी का निधन

0
मराठी और हिंदी फिल्म निर्देशक चंद्रकांत जोशी का निधन

कोल्हापुर। मराठी, हिंदी फिल्म निर्देशक, अभिनेता एवं निर्देशक चंद्रकांत दत्तात्रय जोशी यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। जोशी 77 वर्ष के थे, उन्हें बेहोशी की हालत में उच्च रक्तचाप के कारण दो दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया था और तब वे कोमा में थे।

जोशी ने स्मिता पाटिल और नाना पाटेकर द्वारा अभिनीत एक हिंदी फिल्म ‘सूत्रधार’ का निर्देशन किया, जिसे भारतीय पैनोरमा खंड के लिए चुना गया था। तीन मराठी फिल्मों जिसमें डॉक्टर श्री राम लागू के साथ ‘टक्कर’, नीलू फुले, ‘निर्मला कांबली’ और ‘जगजननी श्री महालक्ष्मी’ सुमन, मिलिंद गुनाजी, सचिन खेड़कर और राहुल सोलापुरकर द्वारा अभिनीत फिल्म का भी निर्देशन किया था।

जोशी मराठी टीवी श्रृंखला ‘जीवन संध्या’ में अभिनय किया जिसे महाराष्ट्र टाइम्स श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से 2002 में सम्मानित किया गया तथा वर्ष 1980 में बलीराम बिडकर पुरस्कार और जिला परिषद के श्रेष्ठ शिक्षक से सम्मानित हो चुके हैं।

जोशी कलामहर्षि बाबूराव पेंटर फिल्म सोसायटी और भालिजी पेंढारकर सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा थर्ड आई एशियन फिल्म समारोह के समन्वयक भी रह चुके हैं।