
मुंबई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली फिल्म अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई।
आठवले आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पायल घोष के आरपीआई में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर आठवले ने कहा कि घोष को उनकी पार्टी की महिला शाखा की उपाध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि घोष ने जब अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था तब आठवले ने उनका समर्थन किया था और वह उन्हें न्याय दिलाने के लिए राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के पास ले गए थे।