Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0
बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुंबई। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ अंधेरी उपनगरीय इलाके में एक पैदल यात्री को उसकी कार से कथित तौर पर टक्कर मारने के आरोप में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।

एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि यह घटना सोमवार शाम अंधेरी इलाके में एक मंदिर के पास हुई जब अभिनेता अपने घर जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित जो नशे की हालत में था, अचानक सड़क के बीच में आ गया और कार में ब्रेक लगाने से पहले ही वह अभिनेता की कार से टकरा गया।

बेदी बाद में घायल व्यक्ति को पास के कूपर अस्पताल ले गए और फिर डीएन नगर पुलिस स्टेशन गए जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेज ड्राइविंग) और 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है, उन्होंने कहा कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बेदी ने ऋतिक रोशन अभिनीत कोई…मिल गया और पार्टनर जिसमें सलमान खान थे, समेत कई फिल्मों में अभिनय किया है।