Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मरीजों को भर्ती करने से इनकार करने वाले 3 अस्पताल सील, केस दर्ज - Sabguru News
होम India City News मरीजों को भर्ती करने से इनकार करने वाले 3 अस्पताल सील, केस दर्ज

मरीजों को भर्ती करने से इनकार करने वाले 3 अस्पताल सील, केस दर्ज

0
मरीजों को भर्ती करने से इनकार करने वाले 3 अस्पताल सील, केस दर्ज

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा में एक गर्भवती महिला समेत दो मरीजों को भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार करने वाले तीन अस्पतालों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किये गये हैं।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मुंब्रा थाना में तीन अस्पतालों के प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 188, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम, महाराष्ट्र कोविड-19 अधिनियम और महामारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

ठाणे नगर निगम ने मरीजों को भर्ती करने और इलाज करने के निगम के आदेशों के कथित उल्लंघन मामले में तीनों अस्पतालों- बिलाल हॉस्पिटल, प्राइम क्रिटिकेयर हॉस्पिटल और यूनिवर्सल हॉस्पिटल- को सील कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि 26 मई को बिलाल और प्राइम क्रिटिकेयर हॉस्पिटल ने गर्भवती महिला अस्मा मेहदी (26) को भर्ती करने से इनकार कर दिया जिसके बाद लौटने के दौरान ऑटोरिक्शा में महिला की मौत हो गई।

एक अन्य रोगी महक खान (22) को 25 मई को यूनिवर्सल हॉस्पिटल ने भर्ती करने से इनकार कर दिया था। ठाणे नगर निगम के एक अधिकारी की शिकायत पर मुंब्रा पुलिस ने 28 मई को तीनों अस्पतालों के खिलाफ मामले दर्ज किए।