Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अभिनेत्री से दुष्कर्म के आरोप में निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अभिनेत्री से दुष्कर्म के आरोप में निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अभिनेत्री से दुष्कर्म के आरोप में निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0
अभिनेत्री से दुष्कर्म के आरोप में निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
FIR lodged against director for raping actress
FIR lodged against director for raping actress
FIR lodged against director for raping actress

मुंबई। टीवी अभिनेत्री से दुष्कर्म के आरोप में मुंबई के वर्सोवा थाने में सीरियल से जुड़े एक निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार 26 वर्षीय अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ मुंबई के अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया।

आरोपी निर्देशक यश तिवारी और अभिनेत्री एक-दूसरे को दो वर्षों से जानते हैं। वर्सोवा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने कहा, हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुयी है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अभिनेत्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।