Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ठाणे में महिला पार्षद की अस्मत से खेलता रहा पूर्व विधायक - Sabguru News
होम Headlines ठाणे में महिला पार्षद की अस्मत से खेलता रहा पूर्व विधायक

ठाणे में महिला पार्षद की अस्मत से खेलता रहा पूर्व विधायक

0
ठाणे में महिला पार्षद की अस्मत से खेलता रहा पूर्व विधायक

ठाणे। पूर्व विधायक नरेन्द्र मेहता समेत दो लोगों के खिलाफ 40 वर्षीय पार्षद के साथ बलात्कार और शोषण के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी मेहता ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था और संजय तारकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) 1989 का अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी आज तड़के 03़ 30 बजे दर्ज की गई।

पिछले दो दिन से पीड़िता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पार्षद ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार को मेहता से खतरा है। उसने बताया कि वर्ष 1999 से यह प्रक्रिया चल रही है।