Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
fire at kraft paper plant in Jabalpur-जबलपुर : पेपर प्लांट में आग से करोड़ों का नुकसान - Sabguru News
होम India City News जबलपुर : पेपर प्लांट में आग से करोड़ों का नुकसान

जबलपुर : पेपर प्लांट में आग से करोड़ों का नुकसान

0
जबलपुर : पेपर प्लांट में आग से करोड़ों का नुकसान

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर-मंडला रोड़ स्थित एक पेपर प्लॉट में आज सुबह आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

दमकल सूत्रों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में स्थित पेपर प्लांट में शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी आग पर दो दमकल गाड़ियों की मदद से पांच घंटे में काबू पाया गया। इस आगजनी में लगभग सात करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान होना बताया गया है।

इस घटना में आग की लपटें एवं धुंआ एक किलोमीटर की दूरी से दिखाई दे रहा था, जिसके चलते बडी संख्या में लोग घटला स्थल पर एकत्र हो गये थे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इसी तरह आधारताल स्थित शासकीय कृषि फार्म स्थित भूसे के गोदाम में पूर्वान्ह आचानक आग भड़क गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि के समाचार प्राप्त नहीं हुए है।