Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक में बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत की आशंका - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक में बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत की आशंका

कर्नाटक में बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत की आशंका

0
कर्नाटक में बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत की आशंका

चित्रदुर्ग। कर्नाटक में विजयपुरा से बेंगलूरु जा रही एक निजी बस में बुधवार तड़के आग लगने से दो बच्चों सहित पांच लोगों के झुलसकर मरने की आशंका है और 27 लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि हिरियुर तालुक के केआर हल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या चार पर एक निजी बस में आग लग गई। दुर्घटना के समय बस में 32 यात्री सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में दो बच्चों और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि बस के इंजन में खराबी के कारण आग लगी। हिरियुर की पुलिस अधीक्षक राधिका ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया है। दुर्घटना में घायल 27 यात्रियों का हिरियूर शहर के सार्वजनिक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।