Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Five crore fans of Prime Minister Modi on Twitter - Sabguru News
होम Breaking ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हुए 5 करोड़

ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हुए 5 करोड़

0
ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक हुए 5 करोड़
pm Narendra Modi on a three day tour to Gujarat
 5 crore fans of Prime Minister Narendra Modi on Twitter
5 crore fans of Prime Minister Narendra Modi on Twitter

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर पर लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और उनके प्रशंसकों की संख्या पांच करोड़ पर पहुंच गई है।

मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल के अनुसार उनके प्रशंसकों की संख्या पांच करोड़ पर पहुंच गई है।

ट्विटर पर प्रशंसकों के मामले में अमेरिका के राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप उनके अभी भी काफी आगे हैं। ट्रंप के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या छह करोड़ 41 लाख है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर प्रशंसक तीन करोड़ 84 लाख हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ट्विटर फोलोवर्स एक करोड़ 52 लाख हैं। शाह मई 2013 में ट्विटर से जुड़े हुए हैं।

मोदी की तुलना में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या काफी कम है। वायनाड से सांसद गांधी के ट्विटर प्रशंसक एक करोड छह लाख हैं। गांधी अप्रैल 2015 से ट्विटर पर सक्रिय हैं।