Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुंबई में महिला समेत पांच फर्जी डॉक्टर अरेस्ट - Sabguru News
होम India City News मुंबई में महिला समेत पांच फर्जी डॉक्टर अरेस्ट

मुंबई में महिला समेत पांच फर्जी डॉक्टर अरेस्ट

0
मुंबई में महिला समेत पांच फर्जी डॉक्टर अरेस्ट

मुंबई। मुंबई अपराध शाखा ने महानगर के विभिन्न हिस्सों में बिना वैध डिग्री के निजी क्लिनिक चलाने के मामले में एक महिला समेत पांच फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार डॉक्टरों को रविवार को अवकाश अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 16 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इबरार सईद, कम्पाउंडर सर्वेश यादव, छोटेलाल यादव, ओम प्रकाश यादव और सपना यादव के रूप में की गई है।

मुंबई अपराध शाखा के यूनिट 10 को मिली सूचना के अनुसार बिना डॉक्टर के प्रमाण पत्र के पांच क्लिनिक मुंबई और उसके उपनगर गोरेगांव, डोंगरी और प्रेम नगर इलाके चल रहे थे। सूचना के आधार पर अपराध शाखा के अधिकारियों ने उनको पकड़ने के लिए मरीज का ढोंग किया और क्लिनिक पहुंचे। जब अधिकारियों ने डिग्री के बारे में पूछा तो कोई भी डिग्री दिखाने में समर्थ नहीं था और एक आरोपी लोगों का उपचार कॉम्पाउंडर के तौर पर कर रहा था।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420 और 336 के अंतर्गत और महाराष्ट्र चिकित्सक अधिनियम की धारा 33 और 36 के तहत मामला दर्ज किया है।