

अलवर। राजस्थान के अलवर में कोतवाली थाना क्षेत्र में मदर टेरेसा होम से रविवार सुबह पांच लड़कियां फरार हो गई।
अलवर शहर कोतवाल ने बताया कि सुबह छह बजे सूचना मिली कि मदर टेरेसा होम से पांच लड़कियां मुख्य दरवाजे का ताला खोल कर फरार हो गई। इसकी जानकारी लड़कियों के परिवारजनों को दे दी गई है। ये सभी बच्चियां नाबालिग हैं।
संबंधित थानों को घटना की सूचना दी गई है। शहर सहित आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कराई गई लेकिन अभी तक इनका कोई सुराग नहीं लगा है।
उन्होंने बताया कि होम में पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में बरामद लड़कियां अदालत के आदेश पर रह रही थी। इस मामले की जांच की जा रही है कि लड़कियां किस तरह मदर टेरेसा होम से भागी हैं।