Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Five soldiers killed in ITBP camp firing - Sabguru News
होम Breaking ITBP के कैंप में गोलीबारी से 5 जवानों की मौत, तीन घायल

ITBP के कैंप में गोलीबारी से 5 जवानों की मौत, तीन घायल

0
ITBP के कैंप में गोलीबारी से 5 जवानों की मौत, तीन घायल
Five soldiers killed in ITBP camp firing
Five soldiers killed in ITBP camp firing
Five soldiers killed in ITBP camp firing

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कड़ेनार स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कैंप में आज सुबह अचानक हुई गोलीबारी की घटना में पांच जवानों की मौत हो गई और तीन जवान गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुन्दरराज ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर एक जवान द्वारा अचानक गोलीबारी कर दी गयी, जिससे वहां मौजूद पांच जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायल जवान को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।