Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Five tourists from Bengal killed, 3 injured in Sikkim road accident-सिक्किम : कार दुर्घटना में बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत - Sabguru News
होम India City News सिक्किम : कार दुर्घटना में बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत

सिक्किम : कार दुर्घटना में बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत

0
सिक्किम : कार दुर्घटना में बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत
Five tourists from Bengal killed in Sikkim road accident
Five tourists from Bengal killed in Sikkim road accident
Five tourists from Bengal killed in Sikkim road accident

सिलीगुडी। सिक्किम के पूर्वी जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर करीब 200 फुट गहरी खाई में गिर जाने से एक परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगाें की मौत हो गई। दो वाहन में आठ लोग सवार होकर दुर्गा पूजा की छुट्टियां मनाने के लिए सिक्किम आए हुए थे। मृतकाें में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारी तेनजिंग लेप्चा ने मंगलवार को बताया कि वाहन चालक असीम राय सहित तीन लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें दक्षिण सिक्किम में नामची अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में मारे गए सभी लोग पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि एक ही इलाके के दो परिवारों के सदस्य दुर्गा पूजा की छुट्टियां मनाने के लिए सिक्किम की यात्रा पर थे। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों ने पश्चिम सिक्किम में नामची से कालुक जाने के लिए कार किराये पर ली थी।

तीव्र मोड़ पर गुजरते समय पहली कार मोड़ आराम से आगे निकल गयी लेकिन दूसरी गाड़ी तीव्र मोड़ पर फिसलकर नीचे गहरी खाई में गिर गई। यह दुर्घटना सोमवार रात आठ बजे के लगभग हुई।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रात दो बजे सभी आठ घायलों को खाई से बाहर निकाला गया जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों के नाम एक ही परिवार के चार लोगों में बिभास पाठक (42), लिली पाठक (52) आशा लता पाठक (61), ब्रजेंद्र नाथ पाठक (71) और उनके पड़ोसी निहरेंदु बिस्वास (67) हैं।

घायलों के नाम प्रताप बिस्वास (41) और तुषारकांति पाठक (53) के अलावा कार चालक हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए गेजिंग अस्पताल में रखे गए हैं। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।