Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
five year girl rape in indore - इंदौर 48 घंटे में फिर शर्मसार, पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Indore इंदौर 48 घंटे में फिर शर्मसार, पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

इंदौर 48 घंटे में फिर शर्मसार, पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

0
इंदौर 48 घंटे में फिर शर्मसार, पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
five year girl rape in indore
five year girl rape in indore
five year girl rape in indore

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पिछले 48 घंटे के दौरान एक और मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आजाद नगर पुलिस सूत्रों ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि स्थाय आलोक नगर में पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के अारोप में 50 साल के एक व्यक्ति को हिरासनीत में लिया गया है।

बच्ची के परिजन की इस बारे में शिकायत के बाद बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है, हालांकि पुलिस के किसी भी अधिकारी ने अब तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दो दिन पहले स्थानीय एमजी रोड थाना क्षेत्र में साल भर की एक दुधमुंही बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपी ने उसकी पांच साल की बहन के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की थी, लेकिन वह मौके से भाग निकली थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के लगभग 10 घंटे बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

इंदौर में इसके पहले मई में छह महीने की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले ने देश भर को दहला दिया था। इस मामले में आरोपी को कुछ दिन में ही अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए फांसी की सजा सुना दी थी।