Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उत्तर प्रदेश के बलिया में पांच वर्षीय बच्ची के साथ रेप - Sabguru News
होम UP Ballia उत्तर प्रदेश के बलिया में पांच वर्षीय बच्ची के साथ रेप

उत्तर प्रदेश के बलिया में पांच वर्षीय बच्ची के साथ रेप

0
उत्तर प्रदेश के बलिया में पांच वर्षीय बच्ची के साथ रेप

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में रेवती क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि पांच वर्षीय बच्ची रेवती क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में आई थी। सुबह वह खेलते हुए पड़ोस के घर में चली गई। वहां 14 वर्षीय बालक ने उसके साथ दुराचार किया।

रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मां के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।