Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
संतकबीरनगर : पांच साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines संतकबीरनगर : पांच साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

संतकबीरनगर : पांच साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

0
संतकबीरनगर : पांच साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र में एक युवक द्वारा पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूतों ने यहां बताया कि खलीलाबाद शहर के बरई टोला निवासी एक 20 वर्षीय युवक ने पांच साल की अबोध बालिका के साथ बुधवार रात में दुष्कर्म किया। इस अमानुषिक घटना से बालिका की हालत गंभीर हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करके उसे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि खलीलाबाद के मुहल्ला बरई टोला निवासी 20 वर्षीय युवक किशन ने कल रात पड़ोस की ही पांच वर्षीय एक अबोध बालिका को बहला फुसलाकर एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ् दुष्कर्म किया। इस अमानुषिक घटना में बालिका की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजन उसे ढूंढते हुए घटना स्थल पहुंचे तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। कुछ होश में आने पर बच्ची ने आरोपी युवक का नाम और घटना की जानकारी दी जिसके आधार पर तहरीर दी गई।

पुलिस सत्रों ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध बलात्कार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।