

असम | उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से इन दिनों आसमानी आफत से परेशान हैं। बिहार, UP, MP, उत्तराखंड, असम समेत कई राज्यों में हालात बदतर हो चले हैं। असम के 33 जिलों में से 17 जिले बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। इन जिलों के 4.23 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। वहीं, दिल्ली में अभी भी बारिश का इंतजार किया जा रहा है। वहीं 64 से अधिक सड़कें और एक दर्जन पुल पानी में डूबे हैं।