Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अर्जुनलाल सेठी नगर में जरूरतमंदों के लिए चल रही रसोई - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अर्जुनलाल सेठी नगर में जरूरतमंदों के लिए चल रही रसोई

अर्जुनलाल सेठी नगर में जरूरतमंदों के लिए चल रही रसोई

0
अर्जुनलाल सेठी नगर में जरूरतमंदों के लिए चल रही रसोई

अजमेर। कोरोना वायरस के बाद शहर में लगे लॉकडाउन के कारण परेशान हो रहे जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था में आदर्श नगर स्थित अर्जुन लाल सेठी नगर के समाजसेवी जुटे हैं।

सुरेश उपाध्याय ने बताया कि बीते दस दिन से जरूरतमंद तथा असहाय लोगों के लिए भोजन तैयार कर वितरित किया जा रहा है। हमारी कोशिश रहती है कि कोई भी इस संकटकाल में भूखा न रहे। भोजन तैयार करने से लेेकर वितरण तक में सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन किया जाता है।

इस सेवाकार्य में क्षेत्र के कई समाजसेवी अपनी सेवाएं नियमित रूप से दे रहे हैं। यहां करीब 3000 हजार लोगों की जरूरत जितना भोजन प्रतिदिन बनाया जा रहा हैै। यहां समाजसेवी चन्द्रसिंह, विजय सिंह, रामनिवास मीणा समेत कई सेवाधारी अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं।