
रियो डी जेनेरियो। ब्राज़ील के पूर्व अंतरराष्ट्रीय डिफेंडर जोस रोड्रिग्स नेटो का सोमवार को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।
नेटो का बोंसुसेसो अस्पताल में चल रहा था जहां उनका निधन हो गया। वह मधुमेह से पीड़ित थे। रियो डी जेनेरियो फुटबॉल क्लब ने एक बयान में कहा कि बेहद दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि फ्लेमेंगो फुटबॉल क्लब के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक नेटो का निधन हो गया है।
उन्होंने क्लब के लिए 1967 से 1975 तक 438 मुकाबले खेले थे। उनका 19 बार ब्राज़ील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयन हुआ था और वह 1978 में अर्जेंटीना में हुए विश्व कप में भी शामिल थे।