Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
for bjp, party is family : PM Modi on priyanka gandhi's formal induction into congress-भाजपा में पार्टी ही परिवार : पीएम मोदी - Sabguru News
होम Delhi भाजपा में पार्टी ही परिवार : पीएम मोदी

भाजपा में पार्टी ही परिवार : पीएम मोदी

0
भाजपा में पार्टी ही परिवार : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए आज कहा कि अधिकतर दलों में परिवार ही पार्टी है जबकि भारतीय जनता पार्टी में पार्टी ही परिवार है, मोदी का यह बयान ऐसे दिन आया है जब कांग्रेस ने नेहरु गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका वाड्रा को पार्टी का महासचिव बनाते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है।

मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नांदुबर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में कोई भी फैसला इस आधार पर नहीं लिया जाता कि कोई व्यक्ति या कोई परिवार क्या चाहता है।

कहा जाता है कि देश में ज्यादातर मामलों में परिवार ही पार्टी है, लेकिन भाजपा में पार्टी ही परिवार है। उनसे एक कार्यकर्ता ने भाजपा और दूसरे दलों में अंतर के बारे में पूछा था। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से बनी है और इसमें कार्यकर्ताओं की मर्जी चलती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों वाली पार्टी है। लोकतंत्र हमारी रगों में, हमारी संस्कृति में है और इसीलिए लोग हमसे जुड़ाव महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि वह बुराई से भरी हुई है। वह परिवारवादी है। जब मैं कांग्रेस मुक्त भारत की बात करता हूं तो मेरा तात्पर्य इस कांग्रेसी संस्कृति को समाप्त करना से होता है।