Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सत्ता सुख की खातिर आपातकाल के दौरान देश कारागार तब्दील: मोदी
होम India सत्ता सुख की खातिर आपातकाल के दौरान देश कारागार तब्दील: मोदी

सत्ता सुख की खातिर आपातकाल के दौरान देश कारागार तब्दील: मोदी

0

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि जिस पार्टी ने सत्ता सुख के लिए आपातकाल के दौरान देश को बड़े कारागार में तब्दील कर दिया हो और संविधान को कुचल डाला हो, वहीं दल आज भय फैला रहा है, “मोदी संविधान खत्म कर देगा।”

देश में आपातकाल लागू करने की 43 वीं वर्षगांठ पर यहां के बिरला मातोश्री आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देश में कांग्रेस और विशेषकर एक परिवार को जब अपनी कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा तो उन्होंने देश पर खतरा बता दिया और कहा कि देश तबाह होने वाला है और इसे हम ही बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक परिवार के लिए इस देश की न्यायपालिका की गरिमा पर भी चोट की गयी और कांग्रेस की इस मानसिकता में आज भी अंतर नजर नहीं आता।

मोदी ने कहा, “ कोई यह समझने की गलती न करें कि हम सिर्फ देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना करने के लिए काले दिन का स्मरण करते हैं। हम देश की वर्तमान और भावी पीढ़ी को जागरुक करना चाहते हैं। हम लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता बनाये रखने के लिए इसका स्मरण करते हैं।”

उन्होंने कहा कि देश ने कभी सोचा तक नहीं था कि सत्ता सुख और परिवार भक्ति के वास्ते लोकतंत्र और संविधान को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग हिन्दुस्तान को जेलखाना बना देंगे।