Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाबालिग लड़के ने की सुसाइड, प्रेमिका ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग - Sabguru News
होम Chandigarh नाबालिग लड़के ने की सुसाइड, प्रेमिका ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

नाबालिग लड़के ने की सुसाइड, प्रेमिका ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

0
नाबालिग लड़के ने की सुसाइड, प्रेमिका ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
'Forced' into child marriage, 16 year old boy kills himself
'Forced' into child marriage, 16 year old boy kills himself
‘Forced’ into child marriage, 16 year old boy kills himself

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के मोती नगर थाना अंतर्गत जीवन नगर बस्ती में बिहार से कुछ माह पहले आए एक नाबालिग प्रेमी ने मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में अात्महत्या कर ली और लड़की ने तीसरी मंजिल से छलांग लगी दी जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान नागमणि कुमार के रूप में की गई है। लड़के ने घर में पंखे से लटक आत्महत्या कर ली और जब लड़की को इसके बारे में पता चला तो उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा आत्महत्या करने का प्रयास किया। कारणों का पता लगाया जा रहा है। लोगों ने लड़की को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मकान मालिक ने बताया कि लड़का कुछ महीने पहले ही उनके मकान में रहने आया था। वह अपने रिशतेदारों के साथ रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।