Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी अबू धाबी के अस्पताल में भर्ती - Sabguru News
होम Breaking अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी अबू धाबी के अस्पताल में भर्ती

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी अबू धाबी के अस्पताल में भर्ती

0
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी अबू धाबी के अस्पताल में भर्ती

अबू धाबी। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी कथित तौर पर यहां के एक अस्पताल में भर्ती हैं। ईरानी एजेंसी वाईजेसी ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक गनी को कुछ घंटे पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। यूएई के विदेश मंत्रालय के मुताबिक गनी के मानवीय आधार पर स्वागत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से रविवार को पलायन करने वाले गनी सबसे पहले ताजिकिस्तान गए थे, जहां उन्हें कथित तौर पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई और फिर ओमान चले गए लेकिन उन्हें आखिरकार यूएई में आश्रय दिया गया है। वह और उनका परिवार अभी अबू धाबी में है।