Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व सेना प्रमुख सुनीथ फ्रांसिस रॉड्रिक्स का निधन - Sabguru News
होम India City News पूर्व सेना प्रमुख सुनीथ फ्रांसिस रॉड्रिक्स का निधन

पूर्व सेना प्रमुख सुनीथ फ्रांसिस रॉड्रिक्स का निधन

0
पूर्व सेना प्रमुख सुनीथ फ्रांसिस रॉड्रिक्स का निधन

पणजी। पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) एवं पंजाब के पूर्व राज्यपाल सुनीथ फ्रांसिस रॉड्रिक्स का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। वर्ष 1943 में बॉम्बे (अब मुंबई) में जन्मे जनरल रॉड्रिक्स 1990 और 1993 के बीच थल सेनाध्यक्ष रहे। वह मूल रूप से दक्षिण गोवा के कर्टोरिम निवासी थे।

जनरल रॉड्रिक्स 2004 से 2010 तक पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक रहे थे। उन्होंने लगभग छह वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय केंद्र गोवा (आईसीजी) के निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

सूत्रों ने बताया कि जनरल राॅड्रिक्स का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ रविवार को किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने पूर्व सेना प्रमुख के निधन पर दुख व्यक्त किया।

सावंत ने ट्वीट किया कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एसएफ रोड्रिग्स के निधन से दुखी हूं, जिन्होंने 2004 से 2010 तक पंजाब के राज्यपाल के रूप में भी काम किया। उनका परिवार गोवा के कर्टोरिम से ताल्लुक रखता था और सभी गोवावासियों को हमारी मातृभूमि के लिए उनकी सेवा पर गर्व है। परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।

कामत ने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख और पंजाब के पूर्व राज्यपाल जनरल सुनीथ फ्रांसिस रोड्रिग्स के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सम्मान, समर्पण और भक्ति के साथ अपने देश की सेवा की है। वे एक विचारक और रणनीतिकार थे। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।