Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का दिल का दौरा पड़ने से निधन - Sabguru News
होम Sports Cricket ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का दिल का दौरा पड़ने से निधन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई। आधुनिक एकदिवसीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का गुरूवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।

जोंस आईपीएल के लिए मुम्बई स्टूडियो से कमेंट्री करने भारत आए थे। जोंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट और 164 वनडे खेले थे। वह अपने समय में वनडे में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाते थे।

मेलबोर्न में 24 मार्च 1961 को जन्मे जोंस 52 टेस्टों में 46.55 के औसत से 3631 रन बनाए जिसमें 11 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 164 वनडे मुकाबलों में 44.61 के औसत से 6068 रन बनाए। वनडे में उनके नाम सात शतक और 46 अर्धशतक हैं। प्रथम श्रेणी के 245 मैचों में उन्होंने 19188 रन बनाए जिसमें 55 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं।

जोंस ने 30 जनवरी 1984 को एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था जबकि उन्होंने इसी साल 16 मार्च को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

उनका अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर करीब आठ साल का रहा और उन्होंने आखिरी टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ सितंबर 1992 में खेला। जोंस ने आखिरी वनडे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह अप्रैल 1994 को खेला था।