Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former BJD MP Balbhadra Majee joins BJP - पूर्व बीजद सांसद बलभद्र माझी भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Delhi पूर्व बीजद सांसद बलभद्र माझी भाजपा में शामिल

पूर्व बीजद सांसद बलभद्र माझी भाजपा में शामिल

0
पूर्व बीजद सांसद बलभद्र माझी भाजपा में शामिल
Former BJD MP Balbhadra Majee joins BJP
Former BJD MP Balbhadra Majee joins BJP
Former BJD MP Balbhadra Majee joins BJP

नयी दिल्ली । ओडिशा में नबरंगपुर लोेकसभा सीट से बीजू जनता दल सांसद बलभद्र माझी शनिवार को केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और जुएल ओरांव की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

इस दौरान यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के ओडिशा के प्रभारी अरुण सिंह तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैंजयत पांडा भी मौजूद थे। माझी ने बीजद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था और माना जा रहा है कि वह इसी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

दोनों केन्द्रीय मंत्रियों ने माझी के पार्टी में शामिल होने पर कहा कि उनके भाजपा का दामन थामने से पार्टी को लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में काफी सहारा मिलेगा। इस बीच, बीजद सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक इस लोकसभा क्षेत्र में पूर्व राज्य मंत्री रमेश माझी को उतार सकते हैं। यह भी रिपोर्टें हैं कि कांग्रेस यहां से प्रदीप कुमार माझी को उम्मीदवार बना सकती है।