Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former BJP member and Bahraich MP Savitribai Phule joins Congress-उत्तर प्रदेश से सांसद सावित्री बाई फुले कांग्रेस में शामिल - Sabguru News
होम UP Bahraich उत्तर प्रदेश से सांसद सावित्री बाई फुले कांग्रेस में शामिल

उत्तर प्रदेश से सांसद सावित्री बाई फुले कांग्रेस में शामिल

0
उत्तर प्रदेश से सांसद सावित्री बाई फुले कांग्रेस में शामिल
Former BJP member and Bahraich MP Savitribai Phule joins Congress
Former BJP member and Bahraich MP Savitribai Phule joins Congress

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका देते हुए उत्तर प्रदेश के बहराइच से चुनी गई लोकसभा सांसद सावित्री बाई फुले शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनके साथ पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन दोनों नेताओं को यहां पार्टी में शामिल किया।

सावित्री बाई पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश की बहराइच सीट से लोक सभा पहुंची थीं। सावित्री बाई ने पिछले वर्ष दिसंबर में भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

राकेश सचान पूर्व सांसद हैं और वह फतेहपुर सीट से लोक सभा के सांसद रहे हैं। इन दोनों नेताओं ने पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।