Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व भाजपा विधायक बलबीर सिंह का निधन - Sabguru News
होम Haryana पूर्व भाजपा विधायक बलबीर सिंह का निधन

पूर्व भाजपा विधायक बलबीर सिंह का निधन

0
पूर्व भाजपा विधायक बलबीर सिंह का निधन
Former BJP MLA Balbir Singh passed away
Former BJP MLA Balbir Singh passed away
Former BJP MLA Balbir Singh passed away

सिरसा। हरियाणा में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी का आज यहां संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया।

86 वर्षीय सिंह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। फतेहाबाद के शिवपुरी में उनका दाह संस्कार किया गया औैर उनके पुत्र रणबीर सिंह ने मुखाग्नि दी।

सिंह ने 1957 के हिंदी आंदोलन में हिस्सा लिया था। वर्ष 1987 में फतेहाबाद से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

उनके निधन पर स्थानीय विधायक चौधरी दुड़ाराम, रतिया विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा, चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सुभाष बराला समेत क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।