Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शिवराज सिंह गिरफ्तार होने के बाद हुए रिहा, यह था मामला - Sabguru News
होम Breaking शिवराज सिंह गिरफ्तार होने के बाद हुए रिहा, यह था मामला

शिवराज सिंह गिरफ्तार होने के बाद हुए रिहा, यह था मामला

0
शिवराज सिंह गिरफ्तार होने के बाद हुए रिहा, यह था मामला
former chief minister shivraj singh chauhan arrested for protesting against
former chief minister shivraj singh chauhan arrested for protesting against
former chief minister shivraj singh chauhan arrested for protesting against

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद रिहा कर दिया। प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर गांव में किसान आक्रोश रैली के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। शिवराज सिंह शिवपुरी जिले में किसानों की अतिवृष्टि और अफलन से हुई खराब फसल का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने शिवपुरी में भाजपा (BJP) के ‘जेल भरो’ आंदोलन में गिरफ्तारी दी।

बता दें, शिवराज सिंह के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद के.पी.यादव ने भी अपनी गिरफ्तारी दी थी। हालांकि कुछ देर बाद ही उन्हें छोड़ भी दिया गया। वहीं प्रशासन से शिवराज ने कहा किसी के दबाव में राजनीतिक प्रतिशोध पर झूठे मुकदमे दर्ज हुए है। इस संबंध में निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। हम सड़क से विधानसभा तक हर स्तर पर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

आपको जानकारी में बता दें, चौहान ने गिरफ्तारी से पहले वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। मैं खुद जेल जाने को तैयार हूं। उन्होंने यह भी कहा, हम आखिरी सांस तक इस अन्याय के खिलाफ लड़ेगे।