Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई राज्यसभा के सदस्य नामित - Sabguru News
होम Delhi पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई राज्यसभा के सदस्य नामित

पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई राज्यसभा के सदस्य नामित

0
पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई राज्यसभा के सदस्य नामित

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड तीन के तहत प्रदत्त अपने आधिकारों का प्रयोग कर न्यायमूर्ति गोगोई को मनोनीत किया है।

देश के 46वें मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति गोगोई पिछले साल 17 नवंबर को पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल करीब साढ़े 13 महीने का रहा।
उनकी अगुआई में गत वर्ष नौ नवंबर को पांच न्यायाधीशों की पीठ ने अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला दिया था।

न्यायमूर्ति गोगोई ने वर्ष 2001 में गौहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 2010 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।