Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 17 को एक दिवसीय अजमेर जिले के दौरे पर आएंगी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 17 को एक दिवसीय अजमेर जिले के दौरे पर आएंगी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 17 को एक दिवसीय अजमेर जिले के दौरे पर आएंगी

0
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 17 को एक दिवसीय अजमेर जिले के दौरे पर आएंगी

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर जिले के किशनगढ़, मसूदा, नसीराबाद व ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए ब्यावर एमएलए शंकर सिंह रावत की माता के देहांत होने पर शोक प्रकट करेंगी।

भाजपा अजमेर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो बीपी सारस्वत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 17 फरवरी को जयपुर से दोपहर 12.15 बजे बांदरसिंदरी कार्यकर्ताओं, 12.20 पर किशनगढ़ टोल पर किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद 12.30 गेगल टोल प्लाजा पर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। गेगल से नारेली बाईपास होते हुए राजे 1 बजे मांगलियावास स्थिथ कल्प वृक्ष की पूजा अर्चना करेंगी। यहां नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। दोपहर 1.20 पर खरवा चौराहे पर मसूदा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। खरवा से राजे तकरीबन 2 बजे ब्यावर एमएलए शंकर सिंह रावत के पैतृक गांव किशनपुरा ब्यावर में उनकी माता के देहांत पर शोक प्रकट करेंगी। इसके पश्चात अपराहन 3.30 बजे राजे सड़क मार्ग से ही जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी।