Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची पुष्कर, ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची पुष्कर, ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची पुष्कर, ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन

0
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची पुष्कर, ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन

पुष्कर। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने जगत पिता ब्रह्मा मंदिर की आरती कर आशीर्वाद लिया। पूजा अर्चना के बाद करोडों रुपए की लागत से नवनिर्मित एंट्री प्लाजा का अवलोकन किया। उन्होंने एंट्री प्लाजा की दुर्दशा पर नाराजगी जाहिर करते हुए वर्तमान कांग्रेस सरकार को इसके लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो पर सियासत नहीं की जानी चाहिए। खासकर मंदिरों में होने वाले विकास कार्यों को रोकना सबसे बडी दुर्भावना है। सरकार कोई भी हो मंदिरों का विकास भले ही धीरे करे, लेकिन रोकना नहीं चाहिए।

राजे ने ब्रहमा मंदिर की छत से एंट्री प्लाजा का अवलोकन करने के बाद कहा कि अभी बहुत काम बाकी है। विधायक सुरेश रावत ने उन्हें बताया कि आस्था से जुडी करोडों की योजना को केवल दो लोगों के भरोसे छोडकर खिलवाड किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष कमल पाठक ने कहा कि एंट्री प्लाजा शुरू करने में जानबूझकर देरी की जा रही है।

इससे पहले बांगड तिराहे पर विधायक सुरेश सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, सांसद भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजे स्वागत से भावुक हो गईं। वे गुरुवार को पूर्व मंत्री प्रतापसिंह सिंघवी के पारिवारिक शादी समारोह में शिरकत करने आई थीं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद दुष्यंत सिंह तथा पूर्व मंत्री युनूस खान भी उनके साथ थे।