Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जबलपुर : पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल - Sabguru News
होम Headlines जबलपुर : पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

जबलपुर : पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

0
जबलपुर : पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में आज एक बदमाश ने पूर्व पार्षद सहित दो लोगों पर ताबडतोड गोलियां चला दी, जिससे पूर्व पार्षद की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने बताया कि दोपहर पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र सोनकर अपने भानतलैया स्थित घर के बाहर बैठकर कुछ लोगों से बात कर रखा था। तभी क्षेत्र में रहने वाला मोनू सोनकर आया और धर्मेन्द्र पर ताबडतोड गोलियों चलाने लगा। चार गोली लगने के कारण धर्मेन्द्र जमीन पर गिर गया। इसी दौरान अंकित नामक युवक धर्मेन्द्र को बचाने आया तो आरोपियों ने उस पर भी फायरिंग कर दी।

दो गोली लगने के कारण वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान अस्पताल में धर्मेन्द्र सोनकर की मौत हो गई, जबकि अंकित की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या तथा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि दोनों पक्ष में जुआ फड संचालन को लेकर विवाद चल रहा था।