Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former Finance Minister and BJP leader Arun Jaitley Passes Away - Sabguru News
होम Breaking नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता अरुण जेटली

नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता अरुण जेटली

0
नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता अरुण जेटली
Former Finance Minister and senior BJP leader Arun Jaitley dies at 67
Former Finance Minister and senior BJP leader Arun Jaitley dies at 67

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को यहां अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्था में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है।

एम्स के बुलेटिन के अनुसार राज्यसभा सदस्य जेटली ने 12 बजकर सात मिनट पर अंतिम श्वास ली। जेटली को बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ के बाद नौ अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

जेटली का पार्थिव शरीर एम्स से उनके ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित आवास पर ले जाया गया है। रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा ताकि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

उनका अंतिम संस्कार अपराह्न निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान से किया जाएगा। उनके निधन से शाेकाकुल भाजपा के मुख्यालय में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया है।

जेटली का का जन्म 1952 में दिल्ली में हुआ था और 1974 से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी। वाजपेयी सरकार के दौरान उन्हें 13 अक्टूबर 1999 को सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया। उन्हें विनिवेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी नियुक्त किया गया। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वह वित्त मंत्री बने थे।

जेटली वर्ष 1982 में जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की पुत्री संगीता के साथ परिणय सूत्र में बंध गए थे। जेटली के परिवार में पत्नी, बेटा रोहन और बेटी सोनाली हैै।

Read More

जानिए, अरुण जेटली के बारे में कुछ खास बातें