Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोरोना से निधन - Sabguru News
होम India City News आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

0
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

नई दिल्ली। पद्मश्री से सम्मानित एंव भारतीय चिकित्सा परिषद (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोरोना वायरस से निधन हो गया। अग्रवाल के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी दी गई। वह 62 वर्ष के थे।

टि्वटर पर जारी बयान में कहा गया कि हमें यह सूचित करते हुए अत्यधिक दुख हो रहा है कि हमारे प्रिय डॉ केके अग्रवाल का कोविड-19 से लंबी लड़ाई के बाद नयी दिल्ली में 17 मई की रात साढ़े ग्यारह बजे निधन हो गया।

अग्रवाल यहां एम्स में भर्ती थे और पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बयान में कहा गया कि पद्मश्री से सम्मानित डॉ केके अग्रवाल ने डॉक्टर बनने के बाद अपना जीवन लोगों के कल्याण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने में समर्पित कर दिया।

डॉ अग्रवाल हृदय रोग विशेषज्ञ थे। उन्हें 2005 में डॉ बीसी रॉय पुरस्कार मिला था और 2010 में पद्मश्री से नवाजा गया था। उनका जन्म पांच सितंबर 1958 को हुआ था। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से और एमबीबीएस नागपुर विश्वविद्यालय से किया था।

यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज