Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व भारतीय आलराउंडर सदाशिव पाटिल का निधन - Sabguru News
होम Sports Cricket पूर्व भारतीय आलराउंडर सदाशिव पाटिल का निधन

पूर्व भारतीय आलराउंडर सदाशिव पाटिल का निधन

0
पूर्व भारतीय आलराउंडर सदाशिव पाटिल का निधन
Former Indian all-rounder Sadashiv Patil passed away
Former Indian all-rounder Sadashiv Patil passed away
Former Indian all-rounder Sadashiv Patil passed away

कोल्हापुर। पूर्व भारतीय आलराउंडर सदाशिव पाटिल का मंगलवार को कोल्हापुर में अपने निवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हैं।

तेज गेंदबाजी आलराउंडर सदाशिव ने भारत के लिए अपना एकमात्र टेस्ट दिसम्बर 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉम्बे (अब मुंबई) में खेला था जिसमें उन्होंने कुल 51 रन देकर दो विकेट लिए थे और 14 रन बनाये थे। वह इसके बाद फिर कभी भारत के लिए नहीं खेल पाए।

वह रणजी में महाराष्ट्र के लिए खेले थे। उन्होंने 1952-1964 तक 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 866 रन बनाने के अलावा 83 विकेट लिए थे। प्रथम श्रेणी में एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 38 रन पर पांच विकेट रहा था।

उन्हें लाला अमरनाथ ने ब्रेक दिया था जो उस समय चयन समिति के अध्यक्ष थे। उनका एकमात्र टेस्ट में प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था लेकिन उन्हें फिर मौका नहीं मिल पाया। उन्होंने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 14 रन बनाये थे और दोनों पारियों जान रीड का विकेट लिया था। उन्होंने मैच में कुल 23 ओवर डालकर 51 रन पर दो विकेट लिए थे। भारत ने यह मैच पारी और 27 रन से जीता था।