Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former INLD MLA puran singh Dabra joins JJP-इनेलो के पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा जेजेपी में शामिल - Sabguru News
होम Chandigarh इनेलो के पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा जेजेपी में शामिल

इनेलो के पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा जेजेपी में शामिल

0
इनेलो के पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा जेजेपी में शामिल
Former INLD MLA puran singh Dabra joins JJP
Former INLD MLA puran singh Dabra joins JJP

हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व विधायक पूरन सिंह डाबड़ा आज जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए। डाबड़ा ने जननायक जनता पार्टी के प्रधान एवं सांसद दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ शामिल होने की घोषणा की।

दुष्यंत ने डाबड़ा तथा उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी का झंडा देकर जजपा परिवार का सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि जजपा परिवार में डाबड़ा व उनके समर्थकों को पूरा मान-समान मिलेगा। इनके पार्टी में आने से हिसार लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी।

ज्ञातव्य है कि डाबड़ा वर्ष 2000 में इनेलो पार्टी से घिराय विधानसभा सीट से जीते थे। वह इनेलो किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और करीब तेरह वर्ष इनलो में हिसार जिले से जिलाध्यक्ष भी रहे चुके हैं।

इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस के भी कई नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ जननायक जनता पार्टी का दामन थामा। यमुनानगर जिले के सढ़ौरा हलके से कांग्रेस के पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी गुलजार सिंह मलिक ने जगदीश सिंह सैनी, गुरदेव सैनी, गुलाब सिंह समेत अपने कई समर्थकों के साथ जजपा में शामिल हुए।

करनाल जिले से भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं घरौंडा हलके के बसताडा गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह और इनेलो नेता अशोक राठी समेत कई नेताओं ने भी अपने समर्थकों के साथ जननायक जनता पार्टी का झंडा थामा।