Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
धन शोधन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking धन शोधन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अरेस्ट

धन शोधन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अरेस्ट

0
धन शोधन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अरेस्ट

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को धन शोधन मामले में 13 घंटे से अधिक समय की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार ईडी ने इससे पहले देशमुख को पांच समन जारी किया था। देशमख सोमवार को ईडी के समक्ष पेश हुए। पूछताछ के दौरान वह ईडी का पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहे थे और सवालों के जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे। उन्हें रात में करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह की तरफ से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद देशमुख ने इस वर्ष अप्रैल में राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।