

कुआलालम्पुर। मलेशिया के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की पत्नी रोसमा मंसूर को भी धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
सुश्री मंसूर को बुधवार को मलेशिया के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के पुत्रजया स्थित मुख्यालय में राज्य विकास निधि एमडीबी में भ्रष्टाचार के संबंध में पांच घंटे तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हालांकि अभी तक आरोप तय नहीं किए गए हैं।
आयोग के बयान के अनुसार आयोग ने सुश्री मंसूर को धनशोधन की जांच के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय से इस संबंध में अनुमति लेने के बाद ही यह कार्रवाई की गई।
नजीब पर राज्य विकास निधि 1 एमडीबी और एसआरसी इंटरनेशनल में भ्रष्टाचार के संबंध में 30 आरोपों का सामना कर रहे हैं। उनके निजी खाते में करोड़ों अमरीकी डॉलर की राशि जमा पाई गई थी। सुश्री रोसमा को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।