Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former minister and expelled BJD MLA Damodar Rout joins BJP-ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Headlines ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत भाजपा में शामिल

ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत भाजपा में शामिल

0
ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत भाजपा में शामिल
Former minister and expelled BJD MLA Damodar Rout joins BJP
Former minister and expelled BJD MLA Damodar Rout joins BJP

नई दिल्ली। ओडिशा के कद्दावर नेता दामोदर राउत आज यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पारादीप के रहने वाले राउत बीजू जनता दल के संस्थापक उपाध्यक्ष और ओडिशा की बीजद सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं।

उन्होंने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के साथ 40 से अधिक वर्षों तक काम किया। उन्हें दिसंबर 2017 में एक समाज विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण मंत्री पद से हटाया गया था और बाद में गत वर्ष सितंबर में पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था।

राउत ने गुरुवार देर शाम यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने उन्हें सदस्यता की पर्ची सौंपी जबकि केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाया। इस मौके पर बीजद छोड़ भाजपा में आए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा और सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।

ओडिशा से पांडा के बाद बड़े जनाधार वाले नेता राउत के भाजपा में आने से भाजपा की ताकत में खासा इजाफा होने की संभावना है।