Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former minister Ashok Yadav accused of raping a woman-फिरोजाबाद में पूर्व मंत्री अशोक यादव पर महिला ने लगाया रेप का आरोप - Sabguru News
होम UP Firozabad फिरोजाबाद में पूर्व मंत्री अशोक यादव पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

फिरोजाबाद में पूर्व मंत्री अशोक यादव पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

0
फिरोजाबाद में पूर्व मंत्री अशोक यादव पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक महिला ने पूर्व मंत्री अशोक यादव पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकोहाबाद थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि महिला ने पूर्व मंत्री अशोक यादव पर आरोप लगाया कि वह उनके आवास परिसर स्थित रॉयल गार्डन में शादी समारोह में भाग लेने मंगलवार रात को अपने पति के साथ गई थी। आरोप है कि रात के समय महिला और उसके रिश्तेदार तथा आरोपी पूर्व मंत्री एक साथ बैठ कर बातें करते रहे। रात में ही अपने पति के साथ वह घर लौट आई।

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि सुबह छह बजे के करीब पूर्व मंत्री अशोक यादव ने मोबाइल पर फोन किया और कहा कि आपके रिश्तेदार विपिन बुला रहे हैं। पूर्व मंत्री के फोन पर महिला लगभग साढ़े छह बजे उनके आवास पर पहुंची, लेकिन उसके रिश्तेदार नहीं मिले।

आरोप है कि पूर्व मंत्री ने उसे कमरा नंबर तीन में बैठाया। इसके बाद उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया और उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और बलात्कार किया। महिला ने आरोप लगाया कि बलात्कार के बाद उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वहा उसे और उसके पति को जान से मार देगा। महिला उसके चंगुल से निकल कर स्टेशन रोड़ पहुंची और उसने पति को फोन करके घटना से अवगत कराया। पति महिला को लेकर थाने आया।

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके आवास पर पुलिस के साथ दबिश दी, लेकिन आरोपी पूर्व मंत्री फरार हो गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री के खिलाफ बीती रात एक चौथ वसूली का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। गौरतलब है कि अशोक यादव वर्ष 1996 में तत्कालीन सरकार में मंत्री था।