Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व मंत्री BJP के वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल धाकड़ का पोस्ट कोरोना से निधन - Sabguru News
होम Rajasthan Chittaurgarh पूर्व मंत्री BJP के वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल धाकड़ का पोस्ट कोरोना से निधन

पूर्व मंत्री BJP के वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल धाकड़ का पोस्ट कोरोना से निधन

0
पूर्व मंत्री BJP के वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल धाकड़ का पोस्ट कोरोना से निधन

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल धाकड़ का पोस्ट कोरोना से आज निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

धाकड़ गत कोरोना लहर में संक्रमित हो गए थे जिसके उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके थे लेकिन एक पखवाड़े पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चित्तौड़गढ़ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही और लाईफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था लेकिन आज तड़के चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वहह गत वर्ष भी कोरोना संक्रमित हुए थे।

धाकड़ का जन्म जिले की बेंगू तहसील के छोटे से गांव राजपुरा के किसान परिवार में हुआ था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और जनसंघ कार्यकर्ता के रुप में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वह आपातकाल में जेल भी गए और बाद में भाजपा के टिकट पर वर्ष 1990, 1998 एवं 2003 में बेंगू विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।

इस दौरान वह भैरोंसिंह शेखावत सरकार में राज्य मंत्री एवं वसुंधरा सरकार में आवासन मंडल के अध्यक्ष भी रहे जबकि संगठन में भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे। उन्हें वर्ष 2019 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भी बनाया गया।

उनके निधन पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुन जीनगर, चंद्रभान सिंह, ललित ओस्तवाल, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष गौतम दक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया, कार्यसमिति सदस्य आईएम सेठिया सहित भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।