Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
former minister, Jaswant Singh Yadav, Mohit Yadav, alwar news, rajasthan news
होम Rajasthan Alwar अलवर : पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव के पुत्र मोहित यादव पर हमला

अलवर : पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव के पुत्र मोहित यादव पर हमला

0
अलवर : पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव के पुत्र मोहित यादव पर हमला

अलवर। राजस्थान के पूर्व मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव के पुत्र एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित यादव पर आज सुबह अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीररुप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल मोहित यादव को बहरोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह सुबह अपने अलवर स्थित निवास से बहरोड जा रहे थे कि बहरोड़ के पास बेरा पुर की ढाणी के समीप स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कराई है। डॉ यादव और उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला प्रमुख किरण यादव भी बहरोड़ पहुंची और अपने बेटे की कुशलक्षेम जानी है। इसके बाद डॉ यादव ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर धरना दे दिया।

उन्होंने कहा कि जब तक बदमाश गिरफ्तार नहीं होंगे। तब तक वह धरने पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए आत्मदाह कर कुर्बानी भी दे सकते हैं। धरने पर शहर विधायक संजय शर्मा, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व अध्यक्ष संजय नरूका एवं भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव भी पहुंचे हैं।