Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former minister Ram Kishore Saini joins BJP-पूर्वमंत्री राम किशोर सैनी ने कांग्रेस छोडी, बीजेपी में शामिल - Sabguru News
होम Headlines पूर्वमंत्री राम किशोर सैनी ने कांग्रेस छोडी, बीजेपी में शामिल

पूर्वमंत्री राम किशोर सैनी ने कांग्रेस छोडी, बीजेपी में शामिल

0
पूर्वमंत्री राम किशोर सैनी ने कांग्रेस छोडी, बीजेपी में शामिल
Former minister Ram Kishore Saini joins BJP
Former minister Ram Kishore Saini joins BJP
Former minister Ram Kishore Saini joins BJP

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलाेत सरकार में मंत्री रहे रामकिशाेर सैनी आज भारतीय जनता पार्टी शामिल हो गए। वह दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने रामकिशोर सैनी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। रामकिशोर सैनी कांग्रेस के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। जबकि वर्ष 2008 के चुनावों में सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीत दर्ज की थी।

इससे पूर्व 1998 में वह भाजपा के टिकट पर चुनाव हार गए थे हालांकि 1990 में वह भाजपा के टिकट पर यहां से जीते थे। दौसा और आसपास के इलाकों में सैनी समाज पर खासा असर रखने वाले सैनी ने भाजपा में शामिल हाेने को घर वापसी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस में उनका दम घुट रहा था।