Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे - Sabguru News
होम Delhi मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे

मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे

0
मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दवा के रिएक्शन के कारण रविवार देर रात यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

एम्स के सूत्रों ने सोमवार को डॉ सिंह की स्थिति को स्थिर बताते हुए कहा कि उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के दल की देखरेख में उन्हें रखा गया है। उन्होंने बताया कि डॉ सिंह को बुखार भी है और इसके कारणों की जांच की जा रही है।

डॉ सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि नई दवा के इस्तेमाल से रिएक्शन होने के कारण डॉक्टरों की निगरानी में रखने और ज़रूरी जांच के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है।

पूर्व प्रधान मंत्री को रविवार देर रात एम्स में कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। सत्तासी वर्षीय डॉ सिंह की 2009 में बाईपास सर्जरी हुई थी। कांग्रेस नेता डॉ सिंह राज्यसभा के सदस्य है।