Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee's ashes immersed in Pushkar Sarovar-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पुष्कर सरोवर में विसर्जित - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पुष्कर सरोवर में विसर्जित

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पुष्कर सरोवर में विसर्जित

0
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पुष्कर सरोवर में विसर्जित
former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee's ashes immersed in Pushkar Sarovar
former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee's ashes immersed in Pushkar Sarovar
former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee’s ashes immersed in Pushkar Sarovar

अजमेर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां आज तीर्थराज पुष्कर स्थित पवित्र सरोवर में विसर्जित कर दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित कई मंत्रियों, संसदीय सचिवों एवं बड़ी संख्या में वहां मौजूद लोगों ने अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

दिवंगत वाजपेयी की अस्थियां आज ही विशेष रथ से पुष्कर लाई गईं थी और उनके अस्थि कलश के दर्शन के लिए जगह-जगह जनसमूह एकत्रित हुए। विभिन्न मार्गाें से होते हुए अस्थि कलश पवित्र सरोवर स्थित गऊ घाट पर लाया गया। यहां राजे ने कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच सभी ने अपने प्रिय नेता को याद किया।

former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee’s ashes immersed in Pushkar Sarovar

पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों को जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल बिहारी का नाम रहेगा एवं अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें जैसे गगनभेदी नारों के बीच सरोवर में विसर्जित किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सी.आर.चौधरी, सामाजिक न्याय मंत्री अरूण चतुर्वेदी, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत, संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत एवं शत्रुघ्न गौतम, एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, विधायक भागीरथ चौधरी, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

‘अटलमय’ हुई नवाब नगरी, राजनीति के पुरोधा को मिला गोमती का स्पर्श